जनपद सीतापुर - समाज कल्याण विभाग सीतापुर में लिपिकों की चलती मनमानी। गरीबों के साथ योजनाओं में आर्थिक सहायता देते समय धोखा किया जा रहा है।
कानून को ताख पर रखकर कानून की उड़ाते धज्जियां उड़ाई जा रही है। मामला जिला समाज कल्याण सीतापुर से संबंधित है जहां पर पीड़ित कुसुमा पत्नी स्व0 देशराज निवासी खेरिया दक्खिन गांव थाना अटरिया सीतापुर जो अनुसूचित जाति की विधवा महिला है,के पति की हत्या वर्ष 2022 में गांव के कुछ सवर्ण बिरादरी के लोगों के द्वारा की गई थी।
जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसका पुलिस द्वारा शव परीक्षण कराया गया और अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 230/2022 थाना अटरिया में पंजीकृत हुआ ओर जांच के दौरानआरोप सिद्ध हुए और अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और अब मुकदमा गवाही हेतु न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। जिसमें तारीख पेशी 01.10.2025 नियत है। उक्त विधवा महिला को समाज कल्याण विभाग से जो आर्थिक सहायता प्राप्त करवाई गई है। वह शासनादेश के अनुसार नहीं दी गई है। उक्त विधवा महिला को कई वर्ष कार्यालय के चक्कर लगाते हो गए है। किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।तब मजबूरन अपने पुत्र राम प्रवेश के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने के लिए दिनांक 19.09.2025 से पैदल मार्च किया जा रहा है।

