भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान मजदूर नेता पंकज मिश्रा चाणक्य ने बताया कि पिछले 2 सालों के दहिसर में कई बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया गया और अभी चल रहा है।
बिल्डरों के द्वारा कई पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया।पुरानी बिल्डिंग और अगल बगल में कई पेड़ थे।अचानक नई बिल्डिंग बनने के बाद सभी पेड़ कहा गायब हो गए।संगठन को प्राप्त जानकारी के अनुसान कुछ पेड़ तो बिल्डिंग बनने वालों ने दहिसर आर उत्तर महानगर पालिका उद्यान विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत बिना अनुमति काटा गया,कुछ बिल्डरों ने दहिसर आर उत्तर उद्यान विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पेड़ की छटनी की अनुमति लेकर पूरा पेड़ ही गायब कर दिया।
दहिसर आर उत्तर उद्यान विभाग के द्वारा सालों से ये खेल खेला जा रहा है।संगठन के द्वारा पेड़ कटाई की कई शिकायत दहिसर आर उत्तर महानगर पालिका उद्यान विभाग को दी गई लेकिन गैरजवाबदार लापरवाह अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।जिस कारण सालों से पूंजीपति बिल्डरों और उद्यान विभाग अधिकारियों की मिलीभगत लाखों का भ्रष्टाचार? से सैकड़ों हरे भरे पेड़ो की हत्या की गई।ज्यादातर बिल्डर बिल्डिंग बनाने के लिए ज्यादा जगह कैसे मिलेगी? नई बिल्डिंग के गेट के सामने पेड़ तो नहीं है? कैसे पेड़ो को कम किया जाए?खत्म किया जाए इस पर विचार करते है।
जिसके लिए एक मात्र विभाग उद्यान विभाग प्राप्त जानकारी के अनुसार पूंजीपति बिल्डर और उद्यान विभाग अधिकारी मिलीभगत से केमिकल डाल कर, बिना अनुमति पेड़ की कटाई,पेड़ छटनी की अनुमति लेकर पूरे पेड़ की कटाई का खेल पिछले 2 सालों से चल रहा है।और शिकायत करने पर अधिकारियों के द्वारा गैरजिम्मेदार तरीके से जवाब दिया जाता है जो उचित नहीं।संगठन


