कानून बनाकर जवाबदारी खत्म? मजदूरों का शोषण नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन किसान मजदूर नेता का बड़ा बयान

Chanakya
0

 भारतीय मज़दूर किसान संगठन अ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान मजदूर नेता पंकज मिश्रा चाणक्य ने बताया कि देश में मजदूरों के शोषण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने काफी सुधार किया श्रम संहिता श्रम कानून लागू किया गया। लेकिन देश में जमीनी हकीकत यह है कि आज भी गरीब मजदूर वर्ग जो है उनको न्यूनतम वेतन दिलाने में केंद्र सरकार या राज्य सरकार असफल रही है।

 जिस कारण से बड़ी-बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों के द्वारा छोटी-मोटे सिक्योरिटी कंपनियों के द्वारा मजदूरों का शोषण आज भी खुलेआम किया जा रहा है जो एक निंदा का विषय है।इस विषय पर संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के द्वारा बताया गया कि इस मामले में केंद्र सरकार राज्य सरकार को एक मुहिम चलानी चाहिए और इस चीज को सुनिश्चित करना चाहिए।


कि देश के गरीब मजदूर वर्ग को न्यूनतम वेतन मिल रहा है या नहीं मिल रहा है क्योंकि सिर्फ कानून बना देने से कुछ नहीं होता है कानून को धरातल पर लागू करना भी सरकार की जिम्मेदारी होती है।जो सुविधा उनको दी जानी चाहिए उसका उन्हें लाभ नहीं मिलता संगठन के द्वारा बताया गया कि इस मामले में संगठन के द्वारा जल्दी देशभर में धरना 

प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और इस मांग किया जाएगा।संगठन भी अपने स्तर पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इस दिशा में काम करेगा।कि देश के हर एक मजदूर वर्ग को न्यूनतम वेतन का लाभ मिले मजदूरों का शोषण करने वाले सभी कंपनियां सिक्योरिटी कंपनियों के पर तत्काल कठोर से कठोर कार्यवाही करने की अपील है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top