किसान मजदूर नेता का बड़ा बयान हर उत्तर भारतीय मराठी भाषा का सम्मान करता है। मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने मराठी भाषा पर इतना विवाद!

Chanakya
0


 भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान मजदूर नेता पंकज मिश्रा चाणक्य ने बताया कि महाराष्ट्र में जब से महानगर पालिका का चुनाव संपन्न हुआ।

इस चुनाव में उत्तर भारतीय समाज जिनमें रिक्शा वा भाजीवाला सभी ने बीजेपी को अपना वोट दिया।ये समझ के कि ये हमारे लिए कुछ करेंगे।लेकिन सब उल्टा हो गया।आज मुंबई में मजदूर वर्ग परेशान है।मजदूर की कोई जाति नहीं होती,भाषा नहीं होती।मजदूर सिर्फ मजदूर होता है।लेकिन राजनीति बिना जाति भाषा के नहीं चलती।हर उत्तर भारतीय मराठी भाषा का अपनी माँ की तरह सम्मान देता है।



कुछ महीनों पहले मीरा भाईंदर के एक विधायक जी ने दूसरे विधायक जी के विभाग पर फर्जी तरीके से एक ही लाइट बिल पर कई परमिट देने का आरोप लगाया है।परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घुस लेकर फर्जी परमिट दिया था।उसके बाद दोषी अधिकारियों पर क्या कार्यवाही की गई।उसके बाद ऑटो चालक को मराठी भाषा अनिवार्य किया नहीं तो परमिट लाइसेंस रद्द हो जाएगा।जबकि ये सबको पता है। कि उच्च न्यायालय इसकी अनुमति राज्य सरकार को कभी नहीं देगी।जहाँ से मामला उठा है। मीरा भाईंदर वहाँ सड़क पर खड्डा नहीं बल्कि खड्डे में सड़क है।इसके अलावा लापरवाह गैरजवाबदार मीरा भाईंदर ,सरकारी जमीनों,आदिवासी जमीन पर अवैध निर्माण लापरवाह ट्रैफिक विभाग लेकिन इस विषय पर जनता का ध्यान ना चला जाए।इसलिए जाति और भाषा में जनता को उलझा कर रखो।ये उचित नहीं है।जनता अब जागरूक हो गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top