प्रयागराज वार्षिक राष्ट्रीय महापंचायत किसान मजदूर आयोग का गठन भ्रष्टाचार मुक्त रेलवे अन्य मांग प्रधानमंत्री को ज्ञापन

Chanakya
0

 भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत की वार्षिक किसान महापंचायत का आयोजन प्रयागराज परेड ग्राउंड में 09/01/2026 को

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी जी,राष्ट्रीय सचिव श्री रणजीत सिंह चौहान जी,राष्ट्रीय सहसचिव वैद्यराज इंद्रजीत त्रिपाठी जी,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रामेश्वर सिंह रावत, महाराष्ट्र प्रभारी राजेश पालशेतकर उत्तर प्रदेश प्रभारी,


महाराष्ट्र प्रमुख सलाहकार अजय सिंह महाराष्ट्र महासचिव माता प्रसाद तिवारी,महाराष्ट्र सचिव यलेश यल्लूर जी, खुसूबुद्दीन खान,संगठन के कार्यकर्ता की उपस्थिति में प्रयागराज रेलवे परिसर मैं शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन माननीय मेला अधिकारी महोदय के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार की ओर प्रेषित किया गया।

निम्नवत मांगे।

1)देश में किसान आयोग मजदूर आयोग का गठन किया जाए।

2)MSP पर तत्काल प्रभाव एवं कठोर कानून बनाया जाए।

3)देश में कृषि भूमि संरक्षण कानून बनाया जाए।

4)भारतीय रेलवे के निजीकरण को बंद किया जाए।

5)भारतीय रेलवे की लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल महिला विकलांग कोच बढ़ाया

6)भारतीय रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल बंद किया जाए।

7)सरकार द्वारा बनाए गए नए श्रम कानून के द्वारा मजदूरों का शोषण ना हो इस बात को सुनिश्चित करे सरकार 


संगठन के द्वारा बताया गया कि अगर जल्द से जल्द संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top