भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान मजदूर नेता पंकज मिश्रा चाणक्य ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पूरे महाराष्ट्र में पान मसाला गुटखा बेचने पर प्रतिबंध है।मुख्यमंत्री ने मकोका जैसे कड़े कानून बनाने पर भी जानकारी दी।
लेकिन आज भी मुंबई के दहिसर में आज भी बड़े गुटखा पान मसाला का कारोबार करने वाले सुरक्षित है।महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा दुकान दुकान पहुंचाया जा रहा है।और स्थानीय प्रशासन पूरी तरफ नाकाम हो गया है जिस कारण से दहिसर में खुलेआम पान मसाला गुटखा बिक रहा है।और लाखों का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दहिसर में संगठित तोर पर पान मसाला गुटखा का काला कारोबार किया जा रहा है इसके साथ ही माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना भी हो रही है।संगठन के द्वारा एक लिखित शिकायत भी की गई थी।जिसके बाद संबंधित पोलिस अधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन भी दिया था।लेकिन आज भी वही स्थिति है।अब देखना होगा कि दहिसर में पान मसाला गुटखा का कारोबार करने वालों पर कब कठोर कार्यवाही होगी।संगठन के द्वारा बताया गया कि अगर जल्द से जल्द दहिसर में पान मसाला गुटखा की बिक्री नहीं रुकी तो संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी
