हरिद्वार में राष्ट्रीय किसान महापंचायत संपन्न किसान आयोग मजदूर आयोग का गठन पेपर लिक करने वालों पर कठोर कार्यवाही प्रधानमंत्री को निवेदन दिया गया।

Chanakya
0

 भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी संगठन की वार्षिक पंचायत का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान मजदूर नेता पंकज मिश्रा चाणक्य के द्वारा हरिद्वार में राष्ट्रीय किसान महापंचायत का आयोजन 9,10 को किया गया। किसानो मजदूरों की मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया गया। 


इस पंचायत में देश के अलग अलग प्रदेशों से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष   जिला अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता ने भारी संख्या में भाग लिया इस पंचायत में मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष माया सिंह जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी ज,राष्ट्रीय सचिव रणजीत सिंह चौहान जी,राष्ट्रीय सहसचिव वैद्यराज इंद्रजीत त्रिपाठी जी,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रामेश्वर सिंह रावत जी उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय सिंह जी,राजूलाल साहू,राजकरण सिंह यादव,आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए। 

संगठन की पंचायत के उपरांत निम्नवत बिंदु पर ज्ञापन महोदय जी की ओर प्रेषित किया जा रहा है।

1) देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ NEET पेपर के साथ कई परीक्षा पेपर लिक मामले में दोषी सभी पर कठोर कार्यवाही करे।उनके द्वारा अवैध कमाई की जांच की जाए।संपत्ति जप्त की जाए।

2)देश में पेपर लिक ना हो सरकार सुनिश्चित करे।

3)देश में किसान आयोग मजदूर आयोग का गठन किया जाए।

4)MSP पर कठोर एवं प्रभावी कानून बनाया जाए।

5)देश में कृषि भूमि संरक्षण कानून बनाया जाए।

6)भारतीय रेलवे का निजीकरण बंद किया जाए।

7)भारतीय रेलवे की लंबी दूरी की ट्रेनों में दिव्यांग,महिला एवं जनरल डब्बा बढ़ाया जाए।

8)भारतीय रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल बंद किया जाए।

संगठन के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर तत्काल विचार किया जाए।और संगठन की मांगो को पूरा किया जाए।

संगठन के द्वारा बताया गया कि अगर जल्द से जल्द संगठन की मांगो को पूरा नहीं किया गया तो संगठन देश में आंदोलन(धरना)करने के बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top