भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान नेता पंकज मिश्रा चाणक्य ने बताया कि संगठन को प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 सितंबर को दोपहर को 2 बजे के आस पास प्रशासन की लापरवाही के
कारण एक दुखद घटना घटी दहिसर पूर्व शांतिनगर न्यू जनकल्याण SRA बिल्डिंग में बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक इस घटना में 2 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
और कुछ गंभीर रूप से जख्मी में जो एक दुःखुद घटना है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के काफी समय तक आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसका कारण था।
बिल्डिंग में आग बुझने वाले पाइप में पानी की सप्लाई बंद थी। बिल्डिंग का दूसरा गेट हमेशा बंद रहता है।स्थानीय रहीवासियो का आरोप है। कि खराब गुणवत्ता का बिल्डिंग का निर्माण घटिया वायरिंग।इस तरह की काफी लापरवाही के कारण ये घटना घटी है।जो गरीब मजदूर के साथ एक धोखा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना OC मिले लोगों को फ्लैट की चाभी का वितरण किया गया।ये जानते हुए भी कि अभी यह बिल्डिंग पूरी तरीकर से ठीक नहीं है।बिल्डिंग निर्माण में SRA अधिकारियों की मिलीभगत से भी काफी नियमों का उल्लंघन किया गया है।जो उचित नहीं है।गरीब मजदूर के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं।इस मामले की बिल्डिंग निर्माण से लेकर अब तक निर्माण कार्य की पूरी जांच की जाए। और इस घटना में पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।संगठन के द्वारा बताया गया कि इस मामले में संगठन के द्वारा पत्र दिया जाएगा और अगर जल्द से जल्द संगठन के द्वारा दिए गए निवेदन पर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।



