मीरा भाईदर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में युवा किसान नेता संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा(चाणक्य) के नेतृत्व में संगठन के राष्ट्रीय सहसचिव वैद्यराज इंद्रजीत त्रिपाठी,राष्ट्रीय प्रचारमंत्री रामेश्वर सिंह रावत,राष्ट्रीय सलाहकार अमरजीत जैसवार,महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य चंद्रकांत साखरे,महाराष्ट्र महासचिव माता प्रसाद तिवारी, महाराष्ट्र कानूनी सलाहकार राहुल सिंह,पत्रकार विवेक पांडे की उपस्थिति में अपर तहसीलदार मीरा भाईदर को जन समस्या से संबंधित निवेदन दिया गया
मुद्दे
1)मीरा भाईदर में महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा की बिक्री तत्काल बंद किया जाए।
2) मीरा भाईदर अंतर्गत पिछले 10 सालों से जितने भी फुटपाथ पर फेरी वाले है।उनको तत्काल लाइसेंस दिया जाए।
3)मीरा भाईदर अंतर्गत आदिवासी जमीनों का सर्वे करने हेतु एक कमिटी का गठन किया जाए।अतिक्रमण मुक्त किया जाए
4) डॉक्टर भीमसेन जोशी(टेंभा) हॉस्पिटल के कार्यों की जांच हेतु एक कमिटी का गठन किया जाए।
5)मीरा भाईदर महानगर पालिका के द्वारा मानसून के पूर्व सड़क मरम्मत,नाला,गटर सफाई की जांच हेतु तत्काल कमिटी का गठन किया जाए।संगठन के द्वारा बताया गया कि अगर जल्द से जल्द संगठन के द्वारा दिए गए जन समस्या का निवारण नहीं किया गया तो संगठन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन को होगी

