भारतीय मजदूर किसान संगठन (आ) भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान नेता पंकज मिश्रा(चाणक्य) ने बताया कि मानव स्वास्थ्य के लिए घातक होने और कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी होने के कारण पूरे महाराष्ट्र में पान मसाला गुटखा बेचना प्रतिबंधित है।लेकिन आज भी महाराष्ट्र के लगभग सभी राज्य जिलों गांव गांव तक पान मसाला गुटखा की काला बाजारी की जा रही है।और ये सब प्रशासन की गैर जवाबदारी पूर्ण कार्य है।5 की चीज को 10 में बेचा जा रहा है। 10 की चीज 20 में बेची जा रही है।माननीय उच्च न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा आज मुंबई ठाणे पालघर सहित पूरे महाराष्ट्र में बिक रहा है।और राज्य सरकार राज्य प्रशासन महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा की बिक्री को रोक पाने में असफल है।जिस कारण से पूरे महाराष्ट्र में पान मसाला गुटखा के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार और कालाबाजारी की जा रही है।इसलिए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए महाराष्ट्र में पान मसाला गुटखा की बिक्री से प्रतिबंध तत्काल हटाया जाए।इस विषय पर संगठन द्वारा एक पत्र भी दिया जाएगा।

