भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत की वार्षिक चिंतन शिबीर और किसान महापंचायत 16,17,18 अगस्त को मथुरा में आयोजित की गई। भारतीय मजदूर किसान संगठन के द्वारा किसानो मजदूरों की समस्याओं को लेकर देशव्यापी शांतिपूर्ण संगठन की वार्षिक पंचायत/चिंतन शिबीर का आयोजन मथुरा रेलवे परिसर में संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा(चाणक्य) के द्वारा किया गया। इस पंचायत में प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष माया सिंह जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी जी,राष्ट्रीय सचिव रणजीत सिंह चौहान जी,राष्ट्रीय सहसचिव वैद्यराज इंद्रजीत त्रिपाठी,राष्ट्रीय प्रचारमंत्री रामेश्वर सिंह रावत,उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय सिंह,महाराष्ट्र प्रभारी राजेश पालशेतकर,राजूलाल साहू,खुशबुद्दीन खान,राजकरण सिंह आदि देश के विभिन्न प्रदेशों,जिलों से संगठन के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता की उपस्थिति में माननीय स्टेशन अधीक्षक महोदय मथुरा के द्वारा माननीय रेलमंत्री महोदय भारत सरकार और नगर मजिस्टेट मथुरा के द्वारा प्रधानमंत्री महोदय की ओर प्रेषित किया जा रहा है।
मुद्दे
1) देश में किसान आयोग मजदूर आयोग का गठन करो।2)MSP पर कठोर और प्रभावी कानून बनाया जाए ।
3)देश में कृषि भूमि संरक्षण कानून बनाया जाए।
4)देश में चल रहे ऑनलाइन जुआ लॉटरी तत्काल बंद किया जाए।
5)भारतीय रेलवे का निजीकरण बंद किया जाए।
6)भारतीय रेलवे की लंबी दूरी की ट्रेनों में दिव्यांग,महिला एवं जनरल डब्बा बढ़ाया जाए।
7)भारतीय रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल बंद किया जाए। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा चाणक्य के द्वारा बताया गया। कि अगर जल्द से जल्द संगठन के द्वारा दिए गए मुद्दों पर सरकार हमारी मागों को पूरा नहीं करती तो संगठन देश में धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।




