भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान नेता पंकज मिश्रा(चाणक्य) ने बताया कि संगठन के द्वारा पिछले कई महीनों से दहिसर आर/उत्तर महानगर पालिका के अंतर्गत सैकड़ों अवैध निर्माण कार्य किया गया।सैकड़ों नोटिस भी दी गई।लेकिन एक दो छोटे छोटे अवैध निर्माण पर कार्यवाही होती है।बाकी सभी बड़े बड़े अवैध निर्माण आज भी सुरक्षित है।संगठन के द्वारा कई अवैध निर्माण कार्य होने के पहले सूचना देने के बाद भी अवैध निर्माण कार्य किया जाता है।और आज भी सुरक्षित है।क्यों ये बड़ा सवाल है। कि क्या दहिसर आर/उत्तर महानगर पालिका के इमारत विभाग के अधिकारी और मुकादम एक सुनियोजित तरीके से अवैध निर्माण कार्य को बढ़ावा देते है। और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य करते है।संगठन के द्वारा भी दर्जनों बड़े अवैध निर्माण की शिकायत की है।लेकिन कार्यवाही आज तक नहीं।इस मामले की जांच हेतु एक कमिटी का गठन करके जांच होनी चाहिए।

