राष्ट्रीय किसान महापंचायत मथुरा रेलवे परिसर देश में किसान आयोग मजदूर आयोग का गठन करो और भारतीय रेलवे का निजीकरण बंद करो

SPTV News
0

 


भारतीय मजदूर किसान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान नेता पंकज मिश्रा चाणक्य के द्वारा किसानो मजदूरों की समस्याओं एवं भारतीय रेलवे के निजीकरण के विरोध में भारतीय रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं रेलवे से संबंथित अन्य समस्याओं को लेकर देशव्यापी शांतिपूर्ण  संगठन की वार्षिक पंचायत/चिंतन शिबीर का आयोजन 16,17,18 अगस्त को मथुरा रेलवे परिसर,19 अगस्त बांदीकुई रेलवे परिसर, 21 रिंगस रेलवे जंक्शन 24 अगस्त द्वारिका रेलवे परिसर ,26अगस्त सोमनाथ रेलवे परिसर मैं किया गया है। इस पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी,समस्त प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,तहसील अध्यक्ष एवं  कार्यकर्ता समर्थक भाग लेगे।

निम्नव त मांगो के साथ पंचायत की जाएगी।

मुख्य मुद्दे 

1)देश में किसान आयोग मजदूर आयोग का गठन किया जाए।

2)MSP पर कठोर एवं प्रभावी कानून बनाया जाए।

3)देश में कृषि भूमि संरक्षण कानून बनाया जाए।

4)भारतीय रेलवे का निजीकरण बंद किया जाए।

5)भारतीय रेलवे की लंबी दूरी की ट्रेनों में दिव्यांग,महिला एवं जनरल डब्बा बढ़ाया जाए।

6)भारतीय रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल बंद किया जाए।

7) देश में चल रहे ऑनलाइन जुआ तो तत्काल बंद किया जाए।

संगठन के द्वारा बताया गया कि हमारे संगठन के द्वारा उपरोक्त विषय देशव्यापी किसान अभियान चलाया है।ये सभी जनहित देशहित के मुद्दे है।इस पर हम सभी को संगठन के द्वारा जागरूक करने का कार्य कर रहे।देश में किसानों मजदूरों की सुनने वाला कोई नहीं नीचे से लेकर ऊपर तक कई जवाबदार अधिकारी अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर पाते आज भी देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार ग्रामीण क्षेत्रों में है।गांव का किसाान न्याय पाने के लिए भटकता रहता है।जो उचित नहीं आज भी देश के हर गांव में 1 किसान पीड़ित होगा।इसलिए देश में किसान आयोग मजदूर आयोग का गठन तत्काल किया जाना चाहिए।और उसके साथ ही संगठन के द्वारा दिए गए मुद्दों पर सरकार को विचार करना चाहिए।संगठन के द्वारा बताया गया कि आज देश के युवा वर्ग को आगे आकर हमारे गांव के किसानों को मजबूत और निडर बनाना है।जिसमें आप सभी का सहयोग अमूल्य है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top