भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा चाणक्य ने बताया कि दहिसर आर उत्तर महानगर पालिका इमारत और कारखाना विभाग में अवैध निर्माण के नाम पर काफी मात्रा में भ्रष्टाचार चल रहा है।
संगठन को प्राप्त जानकारी के अनुसार दहिसर आर उत्तर महानगर पालिका इमारत और कारखाना विभाग का कोई बड़ा अधिकारी है।जो अवैध निर्माण को करने के लिए ग्रीन सिंगनल देता है।जिसके बाद अवैध निर्माण किया जाता है।
और अवैध निर्माण की सुरक्षा की गारंटी खुद इमारत कारखाना विभाग का अधिकारी देता है।अब इस मामले की जांच होनी चाहिए।अभी कुछ दिनों पहले ही एक अवैध निर्माण किया गया।वार्ड 5 दहिसर आर उत्तर मनपा सावंत चॉल शिवाजी नगर के पास हनुमान टेकडी दहिसर पूर्व
मुंबई 400068 एक दुकान का डबल अवैध निर्माण कार्य दहिसर आर उत्तर महानगर पालिका इमारत और कारखाना विभाग के अधिकारी और मुकादम की अनुमति से किया गया ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है।अब देखना है। कि कार्यवाही कब होती है।

