किसान मजदूर आयोग की मांग दिल्ली जंतर मंतर पर किसान महापंचायत सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल

Chanakya
0

 भारतीय मजदूर किसान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान नेता पंकज मिश्रा चाणक्य ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है। 


संगठन के द्वारा किसानो मजदूरों की समस्याओं एवं भारतीय रेलवे के निजीकरण के विरोध में भारतीय रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं रेलवे से संबंथित अन्य समस्याओं,देश में किसान आयोग मजदूर आयोग के गठन हेतु देशव्यापी शांतिपूर्ण  संगठन की वार्षिक किसान महापंचायत और 

जन जागरूकता अभियान का आयोजन 6अक्टूबर दिल्ली जंतर मंतर पर संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा द्वारा आयोजित की गई इस पंचायत में गया।



इस पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष माया सिंह जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी जी,राष्ट्रीय सचिव रणजीत सिंह चौहान जी,राष्ट्रीय सहसचिव वैद्यराज इंद्रजीत त्रिपाठी,राष्ट्रीय प्रचारमंत्री रामेश्वर सिंह रावत,उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय सिंह,महाराष्ट्र प्रभारी राजेश पालशेतकर,राजकरण सिंह,राधेश्याम,रतिराम,शिवप्रकाश तिवारी,बहादुर शुक्ला ,नीलम तिवारी,भानु प्रतापसिंह आदि सैकड़ों पदाधिकारी  कार्यकर्ता समर्थक भाग उपस्थित थे।



निम्नव त मांगो के साथ पंचायत की गई।

1)देश में किसान आयोग मजदूर आयोग का गठन किया जाए।

2)MSP पर कठोर एवं प्रभावी कानून बनाया जाए।

3)देश में कृषि भूमि संरक्षण कानून बनाया जाए।



4)भारतीय रेलवे का निजीकरण बंद किया जाए।

5)भारतीय रेलवे की लंबी दूरी की ट्रेनों में दिव्यांग,महिला एवं जनरल डब्बा बढ़ाया जाए।

6)भारतीय रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल बंद किया जाए।

7)माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाकर देश के बाढ़ पीड़ितों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए।संगठन के द्वारा बताया गया कि अगर जल्द से जल्द उपरोक्त मामले में संगठन की मागों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन के द्वारा देश में संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी केंद्र सरकार और राज्य सरकार की होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top