भारतीय मजदूर किसान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान नेता पंकज मिश्रा चाणक्य ने बताया कि विगत वर्षों की भांति दिनांक 08/10/2025 को सुबह 10 बजे भारतीय मजदूर किसान संगठन के द्वारा किसानो मजदूरों की समस्याओं को लेकर देशव्यापी शांतिपूर्ण संगठन की वार्षिक पंचायत/चिंतन शिबीर का
आयोजन उज्जैन रेलवे परिसर में संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा(चाणक्य) के द्वारा किया गया।
इस पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष माया सिंह जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी जी,राष्ट्रीय सचिव रणजीत सिंह चौहान जी,राष्ट्रीय सहसचिव वैद्यराज इंद्रजीत त्रिपाठी,राष्ट्रीय प्रचारमंत्री रामेश्वर सिंह रावत,उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय सिंह,महाराष्ट्र प्रभारी राजेश पालशेतकर,राजकरण सिंह,राधेश्याम,रतिराम,शिवप्रकाश तिवारी,बहादुर शुक्ला ,नीलम तिवारी,भानु प्रतापसिंह
आदि देश के विभिन्न प्रदेशों,जिलों से संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता की उपस्थिति में माननीय स्टेशन अधीक्षक महोदय उज्जैन के द्वारा माननीय रेलमंत्री महोदय भारत सरकार की ओर ज्ञापन प्रेषित किया गया।
मुद्दे
1)भारतीय रेलवे का निजीकरण बंद किया जाए।
2)भारतीय रेलवे की लंबी दूरी की ट्रेनों में दिव्यांग,महिला एवं जनरल डब्बा बढ़ाया जाए।
3)भारतीय रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल बंद किया जाए।संगठन के द्वारा बताया गया कि अगर जल्द से जल्द संगठन की मागों को पूरा नहीं किया गया।तो संगठन देश में धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।



