ठाणे महानगर पालिका अवैध फेरीवालों के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार? वसूली?हफ्ता?किसान नेता का बड़ा आरोप

Chanakya
0

 भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान नेता पंकज मिश्रा चाणक्य ने बताया कि 

संगठन को प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाणे स्टेशन मानपाड़ा, कपूरबावड़ी,माजीवाड़ा नाके 

पर ठाणे महानगर पालिका के अधिकारियों की मिलीभगत से कई स्थायी अवैध स्टाल लगाकर कब्जा किया है।जो सरकारी नियम के विरुद्ध है।प्राप्त जानकारी के अनुसार  ये सब ठाणे महानगर पालिका के स्थानीय अधिकारियों की जानकारी में चल रहा है।

और खुलेआम सरकारी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।



ठाणे महानगर पालिका अधिकारी इन अवैध फेरीवालों पर कार्यवाही क्यों नहीं करते।कार्यवाही ना करना एक बड़े सुनियोजित भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है।संगठन के द्वारा बताया गया कि उपरोक्त मामले में तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाए।अगर जल्द से जल्द उपरोक्त मामले में कोई कार्यवाही नहीं होगी तो संगठन धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top