युवा किसान मजदूर नेता भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा चाणक्य ने संगठन की तरफ से नए श्रम कानून के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।आजादी के इतने सालों बाद
श्रम कानून में बदलाव हुआ है।जो देश में काफी मात्रा में बदलाव लाएगा।सरकार को ये सुनिश्चित करना होगा कि देश के प्रत्येक लाभार्थी मजदूर को लाभ मिले।और मजदूरों का शोषण ना हो ये सरकार की बड़ी जवाबदेही और जवाबदारी है।हमारा संगठन पिछले कई सालों से मजदूरों के हितों के लिए कार्य कर रहा है।संगठन के द्वारा भी देश भर में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इस नए श्रम कानून का लाभ सभी मजदूरों को मिले इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
