धरना प्रदर्शन आरोग्य विभाग अधिकारी दहिसर आर उत्तर महानगर पालिका अधिकारी लापरवाह आरोग्य विभाग लापरवाह बर्खास्त करो

Chanakya
0

 भारतीय मजदूर किसान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान नेता ने पत्र लिख कर दहिसर आर उत्तर महानगर पालिका के गैर जवाबदार गैर जिम्मेदार आरोग्य विभाग के अधिकारी(कर्मचारी) लोखंडे और अन्य को जांच करके तत्काल बर्खास्त करने हेतु निवेदन पत्र दिया गया।संगठन के द्वारा बताया गया कि संगठन को जानकारी मिली थी कि दहिसर आर उत्तर के आरोग्य विभाग में काफी लापरवाही की जा रही है।


जनता काफी परेशान हैं अधिकारी जनता से गलत व्यवहार कर रही है।इस लिए पिछले कई दिनों से संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के द्वारा खुद दहिसर आर उत्तर महानगर पालिका आरोग्य विभाग में जांच की जिसमें पाया गया के जनता की शिकायत को सही पाया गया।आरोग्य विभाग अधिकारियों के द्वारा में काफी मात्रा में लापरवाही की जा रही है।जिस कारण से जनता काफी परेशान है।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं।कई महिलाएं महीनों से परेशान है।बड़े अधिकारियों का कहना है। कि हम भी आरोग्य विभाग से परेशान है।लोगों के भरे फॉर्म लापता हो रहे है।इस तरह की घटना स्थानीय प्रशासन और सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है।आरोग्य विभाग में काफी मात्रा में भ्रष्टाचार है।अभी कुछ दिनों पहले एक भ्रष्ट अधिकारी गिरफ्तार हुआ है।जो निंदनीय है इस तरह के लोगों के खिलाफ तत्काल जांच करके बर्खास्त करने की मांग की है।संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा किसान मजदूर नेता पंकज मिश्रा चाणक्य ने दहिसर आर उत्तर महानगर पालिका सहायक आयुक्त से  इस मामले को गंभीरता से लेकर लापरवाह 

गैर जवाबदार आरोग्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जांच करके अगर जल्द से जल्द उपरोक्त मामले में कठोर और प्रभावी तरीके से कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top